FliQi added a post in Notes 5 years ago.

Coding - Decoding Reasoning Important Notes For SSC Banking

किसी भी बात को गुप्त रूप से कहना कोड कहलाता है तथा इस कोड से इसके वास्तविक अर्थ का पता लगाना डिकोड कहलाता है। 


कोडिंग - डिकोंडिंग सामान्यतः अंग्रेजी वर्णमाला पर आधारित है यहॉ किसी भी अक्षर को दूसरे अक्षर के रूप मे कोड करते समय इनके बीच निश्चित क्रम देखा जाता है।


निश्चित क्रम ज्ञात करने के लिए वर्णमाला मे अक्षरों की स्थिति ज्ञात होना आवश्यक है।


याद करने योग्य बाते -
(1)  A to Z  सभी अक्षरो का क्रमांक याद करना।
(2)  Z to A  (विपरीत) अक्षरों का क्रमांक याद करना।
(3) एक -दूसरे के विपरीत अक्षरों को याद करना।

विलोम अक्षर याद करने का तरीका - 
A - Z = A to Z
B - Y = BOY
C - X = CRAX
D - W = Dudh - wala
E - V = EVM
F - U = Forigen-university
G - T = Grand - Trunk Road
H - S = High - School
I - R = Indian - Rupee
I - Q = Jaipur - Queen
K - P = Kala-pani
L - O = Love
M - N = MOON
प्रश्नों के प्रकार 

TYPE -1 अक्षर को कोड अक्षर के रूप मे लिखना 

उदाहरण - यदि किसी सांकेतिक भाषा मे 'ROAD' को 'URDG' लिखा जाता है, तो उसी सांकेतिक भाषा मे 'SWAN' को कैसे लिखा जायेगा ?
 (A)   VXDQ  (B)  VZCQ  (C)UXDQ (D)  VZDQ

Ans 4 

उदाहरण 2 :- यदि किसी सांकेतिक /कूट भाषा मे 'CYLINDER' को 'UHGQGJWA' लिखा जाता है, तो उसी भाषा मे 'HYDROGEN' को क्या लिखा जायेगा ?
(A)  QHJROBWF    (B)  QHJRPBWF
(C   )QJHRPBWF   (D)QHRJOBWF
उत्तर 2 

TYPE -2   क्रॉस कोडिंग 


यदि शब्द के अक्षरों को Cross (X) के रूप मे कोड करके लिखा जाता है, तो इसे Cross-Coding कहते है।
Cross-Coding तीन प्रकार से होती है।

 उदाहरण :- यदि किसी सांकेतिक भाषा मे SHORT को ITOUS लिखा जाता है तो उसी भाषा मे MANGO को क्या लिखा जायेगा ?
  (A)  NBNHP  (b)  BNNPH  (C)  BANNHP (D)  LBNPF
 उत्तर 2

इसी प्रकार

TYPE -3    क्रम परिवर्तन कोडिंग 
 इस प्रकार के प्रश्नों मे शब्दों के अक्षरों का क्रम परिवर्तन करके कोड बनाया जाता है।


उदाहरण:- यदि किसी कूट भाषा मे TRAINS को RTIASN लिखा जाता है। तो PISTOL को क्या लिखा जायेगा ?
(A)  IPTSLO   (B)  IPSTLO   (C)  SLPTOLO  (D)  SITLOP
उत्तर 1

Type -4  अक्षर का कोड संख्या के रूप मे लिखना 

इस प्रकार की कोडिंग मे शब्द को संख्या के रूप मे प्रदर्शित किया जाता है। यहॉ शब्द के अक्षरों पर इसकी संख्या लिखकर अथवा इसके विलोम अक्षर की संख्या लिखकर, संख्या के अंको पर क्रिया करके अथवा संख्याओं पर क्रिया करके कोड निकाला जाता है। 


RAM = 18-1-13 (अक्षर की संख्या) 
RAM = 9-26-14 (विलोम अक्षर संख्या)
RAM = 9-1-4 (संख्या के अंको पर क्रिया करके)
RAM = 32  (संख्याओं पर क्रिया करके)
RAM = 5 (योग पर क्रिया करके) {सभी संख्याओं को जोड़कर उनका Digit Sum निकाला है}


उदाहरण:- यदि किसी कूट भाषा मे 'SCHOOL'  को 138883 लिखा जाता है, तो उसी कूट भाषा मे 'UNIVERSITY' को क्या लिखा जायेगा।
(A)2159459192  (B)3594591927
(C)  5349951927   (D)None
उत्तर 2

Sol. 

S = 19 = 10 = 1
C = 3 = 3
H = 8 = 8
O = 17 = 8
O = 17 = 8
L = 12 = 3
Then
U = 21 = 3
N = 14 = 5
I = 9 = 9
V = 22 = 4
E = 5 = 5
R = 18 = 9
S = 19 = 10 / 1
I = 9 = 9
T = 20 = 2
Y = 25 = 7

उदाहरण  यदि किसी सांकेतिक भाषा मे  'BAT' को 23/3 लिखा जाता है तो DXTT को लिखा जायेगा ?
(A)  69/4    (B)  17   (C)  68/4    (D)  None
उत्तर 2
B=2
 A=1
 T=20
 योग 2+1+20=23
 औसत  23/3
  then
 D=4
 X=24
 T=20
 T=20
 योग 68
 औसत 68/4=17

 Type-5  निश्चित कोडिंग
इस प्रकार के प्रश्नों मे हर शब्द के हर अक्षर को एक अंक से कोड किया जाता है। 


उदाहरण:- यदि किसी सांकेतिक भाषा में 'Work' को 45676 तथा 'MAN' को 328 लिखा जाता है तो WOMAN' को लिखा जायेगा ?
(A)45328  (B)  45823 (C)  32867 (D)None
उत्तर 1

W = 4
O = 5
R = 6
K = 7
M = 3
A = 2
N = 8
WOMAN = 45328

उदाहरण  यदि किसी सांकेतिक भाषा मे '456789' को 'WROSTE' लिखा जाता है तो '5678' को लिखा जायेगा ?
(A)  ROSE   (B)ROST  (C)  TOST (D)  SORT
 उत्तर 1
W=4
R=5
O=6
S=7
T=9
E=8
5678=ROSE

 TYPE-6    शब्द का कोड शब्द के रूप मे


 उदाहरण यदि ‘सफेद‘ को ‘नीला‘ , ‘नीला‘ को ‘लाल‘ , लाल को ‘बैगनी‘ व बैगनी को नारगी कहा जाए, तो मानव रक्त का रंग क्या होगा ?
(A) लाल  (B) नारंगी  (C) बैंगनी  (D) सभी
उत्तर 3
अब हमे पता है कि मानव रक्त का रंग लाल होता है लेकिन इस प्रश्न मे ‘लाल‘ को ‘बैंगनी‘ से कोड किया गया है। 
 

उदाहरण यदि आसमान को धरती , धरती को जल, जल को जलवायु, कहा जाता है तो बताइए मछली कहॉ रहेगी ?
(A) आसमान (B) जल (C) धरती (D) जलवायु
उत्तर 4
क्योकि जल को जलवायु से कोड किया गया है

TYPE-7   ‘अनिश्चित क्रमानुसार कोडिंग‘ 
Q यदि एक कोड भाषा मे  'Fruit is Good'  का अर्थ है "Put to nop" ,Food is tall "  का अर्थ है  "nop ko tir" और  "eat good for" का अर्थ है "put no ko" तो "fruit' का कोड क्या होगा ?
(A)  to   (B)  tir   (C)  no  (D)nop
 उत्तर 4
(1)  Fruit is good-pul to nop
(2)  food is tall-nop ko tir
(3)  eat good food-pul no ko
समीकरण 1 व 2 की तुलना करने पर
Commmon=is=to
समी 1 व 2 की तुलना करने पर 
food = ko
समी 1 व 3 की तुलना करने पर 
good = pul
अब वाक्य क्या है
Fruit is good = pul to nop
is = to
good = pul
then  उसी पंक्ति मे बचा हुआ कोड nop  ,fruit  के लिए आयेगा।

Type - 8   मैट्रिक्स कोडिंग 


इस प्रकार की कोडिंग मे दो मैट्रिक्स दी जाती है जिनमें पंक्ति संख्या व स्तम्भ संख्या पर कुछ अक्षर दिये जाते है। यहॉ अक्षर की स्थिति दो अंको की संख्या अनुसार दी जाती है। दो अंको की संख्या अनुसार दी जाती है। दो अंको की संख्या से पहला अंक पंक्ति अनुसार चलने पर दूसरे अंक के स्तम्भ तक पहूँचने पर जो अक्षर मिलता है वह संख्या के लिए कोडबद्ध माना जाता है।


उदाहरण  नीचे 2 मैट्रिक्स दिये गये है। मैट्रिक्स 1 के स्तम्भ और पंक्ति की संख्या 0 से 4 दी गई है और मैट्रिक्स 2 की 5 से 9 आपको प्रत्येक प्रश्न मे दिये गये शब्द के लिए कोड संख्या समूह बताना है। 

प्रश्न 1:- RATE
(A)  04, 89, 32, 21  (B)   43, 59, 34, 31, 
(C)  23, 78, 12, 33   (D)  23, 43, 12 ,21

 उत्तर 3


Solution∶- सबसे पहले हर लेटर के लिए संभावित कोड लिख ले 
R=03,23,43
A=59,78,89
T=00,12,40,56,75,97
E=04,10,21,33
Options  के अनुसार 
RATE=23,78,12,33


प्रश्न 2 :-   DOWN
(A)  30, 22, 78, 65   (B)  24, 41, 76, 65
(C)  24, 34, 87, 66   (D)  44, 41, 88, 77

 उत्तर 2


Solution :-   DOWN के सम्भावित कोड
D=24,30,44
O=22,34,41
W=69,76,87
N=65,77,88,96
अब दिये गये Option के अनुसार 
DOWN=24,41,76,65 

प्रश्न :- 3 BURN
(A)  31, 86, 43, 85  (B)  01, 67, 43, 32
(C)  11, 67, 43, 96  (D)  20, 86, 03, 97

उत्तर 3


Solution ∶- BURN के सम्भावित कोड
B=02,11,20,31
U=67,86,99
R=03,23,43
N=65,77,88,96 
अब दिये गये options के अनुसार 
BURN=11,67,43,96 

प्रश्न 4 :- CULT
(A)  66, 67, 04, 56  (B)   58, 67, 13, 75
(C)  98, 86, 32, 95  (D)  66, 68, 22, 56


उत्तर 2


Solution ∶-. सबसे पहले हर लेटर के लिए संभावित कोड लिख ले 
 C=58,66,98
 U= 67,86,99
 L=01,13,32
 T=00,12,40,56,75,97  
अब दिये गये options  के अनुसार 
 CULT=58,67,13,75 

Delhi Police RRC Group D