FliQi added a post in Notes 5 years ago.

Hindi (Noun) संज्ञा

संज्ञा का शाब्दिक अर्थ :- नाम होता है। अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, गुण, दोष आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। 
हिन्दी में संज्ञा के तीन भेद माने गयें है।-
(1)  व्यक्ति वाचक संज्ञा 
(2)  जाति वाचक संज्ञा 
(3)  भाव वाचक संज्ञा 

(1) व्यक्ति वाचक संज्ञा :- जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति वस्तु, स्थान आदि का बोध करायें अर्थात् एक वचन का बोध करायें उन्हंे व्यक्ति वाचक संज्ञा कहते है।
Note :- व्यक्ति वाचक संज्ञा शब्दों को प्रायः बहुवचन में नहीं लिखा जा      सकता।      
जैसे - दिशाओं के नाम - पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण 
 देशो के नाम- भारत, चीन, पाकिस्तान, जापान आदि 
शहरों के नाम- जयपुर, दौसा, सीकर, अलवर आदि 
इसी तरह नदियों के नाम, पर्वतों के नाम, दिनों के नाम, महिनों के नाम, त्योंहारों के नाम से  आदि ।


(2) जाति वाचक संज्ञा :-  जो संज्ञा,शब्द किसी सम्पूर्ण जाति, वर्ग या समुदाय का बोध होता है। उसे जातिवाचक संज्ञा कहते है। जाति वाचक संज्ञा को पुनः दो भागो में बाटा गया है।

(1) समुह वाचक

(2) द्रव्य वाचक संज्ञा 


(1) समूह वाचक संज्ञा :- जो संज्ञा शब्द किसी समूह का बांध करायें समूह वाचक संज्ञा कहलाते हैं। जैसे- कक्षा , संसद, मनुष्य, माता, बेटा, अध्यापक,लेखक, पशु, पक्षी, शेर, चीता, गाय, मोर, पंण्डित, क्षत्रिय, जुलाहा, हिन्दू, फल आदि। 


(2) द्रव्य वाचक संज्ञा :- जिन संज्ञा शब्दों से अगणनीय वस्तु जिनसे वस्तु के नापे तोले जाने वाली वस्तु कहलाते है।   जैसे-   दुध, पानी, तेल, कपड़ा,सोना, चाँदी, चाय, चीनी, चावल  आदि 


(3) भाव वाचक संज्ञा :-  जिन संज्ञा शब्दों से किसी वस्तु या व्यक्ति और स्थान आदि के गुण, दोष, आकार, व्यवहार, अवस्था, भाव आदि का पता चले वे भाव वाचक संज्ञा कहलाती है।   जैसे-   भुखा, अच्छाई, बुराई, मित्रता, बुढापा, यौवन, लडकपन, चोरी, सुदंरता आदि। 

भाव वाचक संज्ञा का निर्माण 
(1) जाति वाचक संज्ञा से-
लडका  -  लडकपन 
मित्र    -  मित्रता 
साधु    -  साधुता
चोर    -  चोरी 
स्त्री    -  स्त्रीत्व 
पशु    -  पशुता 
बूढा    -  बुढापा 
शत्रु    -  शत्रुता
प्रभु    -  प्रभुता 
व्यक्ति  -  व्यक्तित्व 

(2) विशेषण से-
अच्छा   -  अच्छाई 
मीठा    -  मिठास 
बुरा    -  बुराई 
भुख    -   भूखा
सुन्दर   -  सुन्दरता 
सफेद   -  सफेदी 
पराया   -  परायापन
लम्बा   -  लम्बाई 
हरा    -  हरयाली 
चतुर   - चतुरायी 


(3) सर्वनाम से - 
अपना  -  अपनापन
अहम्  -  अहंकार
सर्व   -  सर्वस्व
आम  - आमा 
(4) क्रिया से -
थकना  -  थकावट, थकान 
लिखना  -  लिखाई 
जीतना  -  जीत 
भूलना  -  भूल 
सजाना  -  सजावट

Rajasthan Police Constable Delhi Police RRC Group D