FliQi added a post in Notes 5 years ago.

Hindi (Idioms)  मुहावरे

मुहावरे : -  मुहावरें भाषा को चमत्कारिक रूप् प्रदान कर उसे साप्रित्सिक नीरसतर से बचाते है साथ ही भाषा सरस व जीवन भी बनाते है। में सामान्य अर्थ का बोध न कराकर विलक्षण अर्थ का बोध कराते है। मुहावरे पूर्ण वाक्य नहीं होते अधिक वाक्य का प्रयोग करते समय यह वाक्य का अभिन्न अंग बन जाते है। कुछ मुहावरों के उदाहरण इस प्रकार है।


मुहावरा - अर्थ 
टंक भरना - बहुत स्नेह से मिलना। 
अक्ल का दुश्मन - मूर्ख, नामसझ
अक्ल का पुतला - बुद्विमान 
अक्ल के घोडे दौडाना - केवन कल्पनाएँ करते रहना 
अक्ल पर पत्थर पड़ना - बुद्धि से काम न लेना
अंडे सेना - घर में ही बैठे रहना 
अँधेरे घर का उजाला होना - एकमात्र सहारा
अँगूठा दिखा देना - मदद करने से मना कर देना
अंगारों से खेलना - खतरा मोल लेना 
अंगारे उगलना - जली-कटी सुनाना, 
अंगारों पर पैर रखना - संकटपूर्ण कार्य करना 
अगर-मगर करना - बहाना बनाना
अंग-अंग ढीला होना - बहुत थकना 
अपना राग अलामना  - अपने मतलब की बात करना 
अडियल टटटू - जिददी
अन्न-जल उठना - एक स्थान पर रहने का संबंध टूट जाना 
अपना उल्लू सीधा करना - अपना मतलब निकालना 
अपने मुँह मियाँ मिटठू - अपनी प्रशंसा स्वंय करना 
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना - अपनी हानी स्वंय करना 
आँखे दिखाना - क्रोंध से देखना 
आँखे रखना - नजर रखना
आँखे चुराना - आँख बचाना 
आँखे नीची होना - शर्म से दृष्टि न मिलना 
आँखे खुलना - सजग होना 
आँखे फेरना  - उपेक्षा करना 
आँखे बिछाना - प्रेम पूर्वक स्वागत करना 
आँखें लड़ाना - प्रेम करना 
आँखें बंद होना - मृत्यु हो जाना 
आँखों में खून उतरना  - गुस्से में आँखे लाल होना  
आँखों का तारा - बहुत प्रिय 
आँखो से गिरना  - आदर समाप्त होना
आँखों में धूल झोंकना - धोखा देना 
आँख उठाना - क्रोंध दिखना 
आँखेें पथरा जाना - देखते-देखते जाना 
आँखों का काँटा होना - बुरा लगना 
आँखों पर परदा पड़ना - बुद्धि भ्रष्ट होना 
आग लगने पर कुआं खोदना - विपति आने पर उपाय खोजना शुरू करना। 
आटे-दाल का भाव मालूम होना - जीवन के कठिन यथार्थ का पता लगना 
आँच न आने देना  - कोई कष्ट न होने देना 
आगे से बाहर होना - किसी के व्यवहार से उत्तेजित होकर होश खो देना
आकाश-पाताल का अंतर होना - बहुत अधिक अन्तर होना 
आड़े हाथों लेना - किसी की गलती पर उसकी खिंचाई करना 
आसमान टुट पड़ना - बहुत बड़ी आपति आना 
आकाश के तारे तोडना - असंभव कार्य करना 
आसन डोलना - किसी अन्य के प्रभाव से विचलित हो जाना 
आँसू पीना - चुपचाप दुःख सहन करना 
ईंट से ईंट बजाना - कडी टक्कर लेना 
ईद का चाँद होना  - बहुत दिनो बाद दिखाई देना 
इधर की उधर लगाना - चुगली करना 
उँगली उठाना - दोष निकालना 
उँगली पकडकर पहुँचा पकड़ना - थोडा सहारा मिलनें पर पुरे पर अधिकार जमाना 
उल्लू बनाना - मूर्ख बनाना
उड़ती चिड़िया पहचानना - किसी बात को दुर से ही समझना, अनुभवी होना 
उल्टी गंगा बहाना - विरोधी बात करना 
उधेड़-बुन में पड़ना - सोच-विचार करना 
उँगली पर नचाना  - अपनी इच्छा के अनुसार चलाना
एक और एक ग्यारह होना - संगठन में शक्ति होना 
एक आँख न भाना -  बिल्कुल अच्छा न लगना 
एक हाथ से ताली न बजना -  किसी एक पक्ष की सक्रियता न होना
एक आँख से देखना  - समान दृष्टि से देखना 

Rajasthan Police Constable Delhi Police RRC Group D