FliQi added a post in Notes 6 years ago.

नोबेल पुरस्कार 2017 (Nobel Prize 2017)

वर्ष 2017 के नोबेल पुरस्कारों की घोशणा स्वीडन मे स्कॉटहोम मे अक्टूम्बर, 2017 मे पूर्वार्द्ध मे अलग - अलग तिथियों मे की गई। शांति के नोबेल पुरस्कार की घोशणा नॉर्वे मे ओस्लो मे की गई। यह पुरस्कार निम्नलिखित है।

चिकित्सा

चिकित्सा के क्षेत्र मे वर्ष  2017 के नोबेल पुरस्कार की घोशणा 2 अक्टूबर, 2017 का स्टॉकहोम स्थित कैरोलिस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेम्बली द्वारा की गई। यह पुरस्कार अमरीका के तीन आनुवांशिकी विज्ञानियों जेफ्री सी. हॉल, माइकल रोसबाश व माइकल डब्ल्यू. यंग को संयुक्त रूप सें दिया गया है। इन्हे यह पुरस्कार मानव शरीर की ‘आंतरिक जैविक घड़ी‘ जिसे ‘सर्केडियन रिदम‘ के नाम सें जाना जाता है, विशय पर किए गए उल्लेखनीय शोध के लिए दिया गया है।

भौतिक विज्ञान

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मे मानद् प्रोफेसर रेनर वेस तथा कैलिफॉर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मे कार्यरत बेरी सी. बैरिश पुरस्कार प्रदान करने की घोशणा रॉयल एकेडमी ऑफ स्वीडिश एकेडमी ने 3 अक्टूबर, 2017 को स्टॉकहोम मे की। इन्हे यह पुरस्कार ‘गुरूत्वीय तरंगो के संम्बध मे इनके शोध‘ के लिए दिया गया है।

इस पुरस्कार की 11 लाख डॉलर की राशि का आधा भाग रेनर वेस को प्राप्त होगा, जबकि आधा भाग शेश दोनों वैज्ञानिकों को आधा - आधा दिया जाएगा।

रसायन विज्ञान

रसायन विज्ञान के क्षेत्र का वर्ष  2017 का नोबेल पुरस्कार लुसाने विश्वविधालय (स्विट्जरलैण्ड) मे कार्यरत प्रो. जैक डुबोशे, कोलम्बिया विश्वविधालय (अमरीका) के जोकिम फ्रैंक, एमआरसी लैबोरेटरी ऑफ मॉलियुलर बायोलॉजी (कैम्ब्रिज, यूके) के प्रो. रिचर्ड हैंडरसन को संयुक्त रूप सें दिया गया है। इन्हें यह पुरस्कार जैव अणुओं मे क्रायो - इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी विकसित करने के लिए संयुक्त रूप सें प्रदान करने की घोशणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 4 अक्टूम्बर, 2017 को की है।

साहित्य

जापानी मूल के ब्रिटिश लेखक काजुगो इशिगुरो को इस वर्श के साहित्य के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार हेतु चुना गया है। नागासाकी मे जन्में इशिगुरो जब 5 वर्ष  के थे, तभी उनका परिवार ब्रिटेन मे आ बसा था। उनका पहला उपन्यास ‘ए पेल व्यू ऑफ हिल्स‘ 1982 मे प्रकाशित हुआ था तथा 1986 मे उनका उपन्यास ‘एन आर्टिस्ट ऑफ द फ्लोटिग वर्ल्ड‘ प्रकाशित हुआ था। उनकी हाल ही की रचना ‘द बरिड जाएंट‘ है।

 

शान्ति

वर्ष 2017 की शांति नोबेल पुरस्कार ‘परमाणु हथियारों के विरूद्ध अन्तर्राश्ट्रीय अभियान‘ को प्रदान करने की घोशणा ओस्लो (नॉर्वे) स्थित नॉबेल समिति ने 6 अक्टूबर, 2017 को की।

2007 मे स्थापित यह समूह विश्व को परमाणु हथियारों के विरूद्ध एकजूट करने की दिशा मे प्रयासरत् रहा है तथा इन हथियारों को प्रतिबंधित करने व समाप्त करने के संकल्प का माहौल बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका इसने निभाई है। आईसीएएन के प्रयासों के चलते ही विश्व के 122 देशों ने परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध सें जुड़े ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर जुलाई 2017 मे संयुक्त राश्ट्र मे किए थे।

आईसीएन की स्थापना 2007 मे आस्ट्रेलिया मे मेलबर्न मे हुई थी तथा 101 विभिन्न देशों के नाभिकीय शस्त्र विरोधी चार सौ से अधिक गैर सरकारी संगठन इससे सम्बद्ध है। स्वीडन की विधिवेता बीट्रिस फिन इस समूह की कार्यकारी निदेशक है। इसका मुख्यालय जेनेवा मे है।

अर्थशास्त्र

बिहेवियरल इकोनॉमिक्स मे उल्लेखनीय योगदान के लिए 72 वर्शीय अमरीकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र का नोबेल तुल्य पुरस्कार प्रदान करने की घोशणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने स्टॉकहोम मे 9 अक्टूबर, 2017 को की है। इस पुरस्कार के तहत भी 9 मिलियन क्रोनर (11 लाख अमरीकी डॉलर) की राशि उन्हें प्रदान की जाएगी। रिचर्ड थेलर प्रसिद्ध (Nudge Theory) जिसने राजनीतिज्ञों व नीति निर्माताओं को भी प्रभावित किया था, के मूल प्रतिपादक रहे है।

उपर्युक्त सभी पुरस्कारों का वितरण 10 दिसम्बर को, एल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन मे स्टॉकहोम मे किया जाएगा। नोबेल शांति पुरस्कार 10 दिसम्बर को ही नॉर्वे की राजधानी ओस्लो मे दिया जाएगा। इन पुरस्कारों के तहत इस वर्श देय पुरस्कार राशि 90 - 90 लाख स्वीडिश क्रोनर है।

नोबल पुरस्कार देने वाली संस्थाएॅ

  • भोतिकी - रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमी
  • रसायन - रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमी
  • चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान - कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट
  • साहित्य - स्वीडिश अकादमी
  • शांति  - ओस्लों नोबेल समिति
  • अर्थशास्त्र - रॉयल स्वीडिश विज्ञान अकादमी