Quiz-1

Q 1. 72 मीटर ऊँचे एक मीनार के शीर्ष का इमारत के ऊपर तथा नीचे से उन्नयन कोण 30° व 60° है। इमारत की ऊँचाई क्या होगी ?

  1. 62 मीटर
  2. 48 मीटर
  3. 42 मीटर
  4. 24√3 मीटर

Q 2. दो इमारत 38 मीटर व 58 मीटर है यदि दोनों शीर्षों के मध्य दूरी 52 मीटर हो तो उन्नयन कोण की स्पर्श रेखा क्या होगी ?

  1. 5/12
  2. 5/13
  3. 4/13
  4. 12/13

Q 3. एक गुब्बारा जमीन से हवा में छोड़ा जाता है, 5 मिनट बाद एक व्यक्ति उस गुब्बारे को देखता है तो उन्नयन कोण 60° है। गुब्बारे की गति m/s में क्या है? जबकि व्यक्ति प्रारम्भिक बिन्दु में 450√3 मीटर दूर खड़ा है।

  1. 4.25
  2. 4.5
  3. 5.25
  4. 3.5

Q 4. मैदान पर एक बिन्दु से हवाई जहाज का उन्नयन कोण 60° है। 30 सेकंड उड़ने के बाद उन्नयन कोण 30° हो जाता है, यदि हवाई जहाज 4500 मीटर की ऊँचाई पर उड़ रहा है तो हवाई जहाज की गति क्या है ?

  1. 50√3 m/s
  2. 100√3 m/s
  3. 200√3 m/s
  4. 300√3 m/s

Q 5. एक इमारत की तरफ 100 मीटर चलने पर उन्नयन कोण 45° से 60° हो जाता है तो इमारत की ऊँचाई क्या होगी ?

  1. 50 (3 + √3)
  2. 100 (√3 H)
  3. 150
  4. 100√3

Q 6. 60 मीटर व 35 मीटर ऊँचे दो खम्बों के शीर्ष एक रस्सी से बंधे है यदि रस्सी के क्षैतिज के साथ बने कोण की स्पर्श रेखा 5/9 मीटर है तो खम्बों के बीच की दूरी क्या होगी ?

  1. 25 मीटर
  2. 54 मीटर
  3. 45 मीटर
  4. 36 मीटर

Q 7. एक झील के किनारे 60 मीटर ऊँचे खम्बे के शीष्र से एक बादल का उन्नयन कोण 30° है जबकि झील के अन्दर बादल के प्रतिबिम्ब का अवनमन कोण 60° है। बादल की झील की सतह से ऊँचाई क्या होगी ?

  1. 100 मीटर
  2. 120 मीटर
  3. 145 मीटर
  4. 136 मीटर

Q 8. एक 100 मीटर चौड़े रास्ते के दोनों तरफ समान ऊँचाई के भवन बने है। रास्ते के बीच में किसी बिन्दु में दोनों भवनों के शीर्ष के साथ बना उन्नयन कोण यदि 30° व 60° है तो बिन्दु की स्थिति व भवन की ऊँचाई क्या होगी ?

  1. 75, 25, 25 √3
  2. 20, 80, 30
  3. 35, 65, 30 √3
  4. 65, 25, 20

Q 9. दीवार के सहारे खड़ी सीढ़ी क्षैतिज में 60° का कोण बनाती है। x दूरी पीछे खीचने पर कोण 30° हो जाता है। व सीढ़ी दीवार पर 2 मीटर नीचे आ जाती है तो x का मान क्या होगा ?

  1. 2 √3 मीटर
  2. 3 मीटर
  3. 2 मीटर
  4. √3 मीटर

Q 10. किसी दीवार के सहारे खड़ी एक सीढ़ी जमीन से α कोण बनाती है। यदि सीढ़ी को जमीन पर a दूरी पीछे खीचा जाता है तो दीवार पर सीढ़ी b दूरी नीचे आ जाती है तथा जमीन से बनने वाला कोण β हो जाता है। a : b का मान क्या होगा ?

  1. tan [(α+ β)/2]
  2. cot⁡ [(α+ β)/2]
  3. sec⁡ [(α - β)/2]
  4. tan⁡ [(α - β)/2]