Quiz-1

Q 1. एक कक्षा में 34 छात्रों का औसत भार 46.5 किलोग्राम है। यदि अध्यापक का भार और जोड़ लिया जावे तो औसत भार 500 ग्राम बढ़ जाता है, अध्यापक का भार है?

  1. 61 किग्रा
  2. 62 किग्रा
  3. 60 किग्रा
  4. 64 किग्रा

Q 2. एक कक्षा में 20 विद्यार्थियों के अंकों की औसत गणना 50 है मगर बाद में पता लगा कि एक विद्यार्थी की गलती से 70 अंकों के स्थान पर 40 अंक लिखे थे और एक अन्य विद्यार्थी को 50 अंकके स्थान पर 60 अंक लिखे गए थे, तो कक्षा का सही औसत क्या है?

  1. 49
  2. 50
  3. 51
  4. 52

Q 3. राम, श्याम और घनश्याम की औसत आयु 20 वर्ष है तथा उनकी आयु का अनुपात क्रमशः 2: 3: 5 है, तो राम की आयु कितनी है?

  1. 10 वर्ष
  2. 12 वर्ष
  3. 15 वर्ष
  4. 20 वर्ष

Q 4. 10 प्रेक्षणों का माध्य 16 है। जाँच करने पर ज्ञात हुआ कि दो प्रेक्षण 8 व 7 के स्थान पर 4 व 6 गलती से लिख दिए गए है। सही माध्य है?

  1. 17
  2. 16.5
  3. 16
  4. 15.5

Q 5. 10 संख्याओं का माध्य 12.5 है, उनमें प्रथम 6 संख्याओं का माध्य 15 है एवं अंतिम 5 संख्याओं का माध्य 10 है, तो छठी संख्या निम्न में से कौनसी होगी?

  1. 10
  2. 15
  3. 12
  4. 13

Q 6. यदि A और B का माध्य 30 है, C और D का माध्य 20 है, तो निम्नलिखित में से कौनसा सही है?
B और C का माध्य 25 से अधिक होना ही चाहिए।
A और D का माध्य 25 से कम होना ही चाहिए।
नीचे दि गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. या तो 1 या 2
  4. न तो 1 और न ही 2

Q 7. दो धनात्मक संख्याओं x व y का समान्तर माध्य 29.5 है। यदि एक तीसरी संख्या z को भी सम्मिलित किया जाता है तो संयुक्त समान्तर माध्य 20.5 होता है, यह तीसरी संख्या है?

  1. 2.5
  2. 16.67
  3. 25
  4. कोई नहीं

Q 8. अकुशल श्रमिकों के समूह का औसत वेतन रु. 10000 है तथा कुशल श्रमिकों के समूह का रु. 15000 है। यदि उन समूह का संयुक्त औसत वेतन रु. 12000 हो, तो कुशल श्रमिकों का प्रतिशत है?

  1. 30 प्रतिशत
  2. 40 प्रतिशत
  3. 50 प्रतिशत
  4. 60 प्रतिशत

Q 9. 7 संख्याओं का औसत 8 है, उसमें एक संख्या और जोड़ने पर  औसत 9 हो जाता है, ततो जोड़ी गयी संख्या है?

  1. 9
  2. 16
  3. 12
  4. 18

Q 10. एक कक्षा में 150 विद्यार्थियों का माध्य भार 60 किग्रा है। लड़कों का माध्य भार 70 किग्रा. व लड़कियाँ का माध्य भार 55 किग्रा है। कक्षा में लड़कों की संख्या क्या है?

  1. 50
  2. 60
  3. 75
  4. 80