Quiz-1

Q 1. ‘क्या वे लिखेंगें?’ वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप है-

  1. क्या उनसे लिखा जाएगा?
  2. क्या वे लिख सकते है?
  3. क्या वह लिखेगा?
  4. क्या वे लिख सकेंगें?

Q 2. ‘मेरे द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।’ वाक्य में कौन-सा वाच्य है।

  1. सकर्मक
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. कर्मवाच्य

Q 3. ‘वह लड़ाई में मारा गया’ वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है।

  1. कर्मवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्तृवाच्य
  4. कोई नहीं

Q 4. किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है?

  1. उससे खाना नहीं खाया गया।
  2. छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
  3. बालक खिलखिलाकर हँस रहा था।
  4. दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।

Q 5. इनमें ‘भाववाच्य’ से संबंधित वाक्य है।

  1. सर्दियों में रोज नहाया नहीं जाता।
  2. वृद्ध आराम से बैठ नहीं सकता।
  3. लोग खुलकर हँस रहे थे।
  4. राम चरित मानस ग्रन्थ तुलसी द्वारा लिखा गया है।

Q 6. इनमें से किस वाक्य में कर्तृवाच्य का प्रयोग हुआ है?

  1. छात्रों द्वारा सजावट की गई।
  2. मजदूर से दर्द के कारण उठा नहीं गया।
  3. आज नागरिकों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
  4. मोहन पुस्तक पढ़ रहा है।

Q 7. इनमें व्याकरण की दृष्टि से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. भाववाच्य केवल अकर्मक क्रियाओं में होता है।
  2. कर्मवाच्य अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
  3. कर्तृवाच्य भी अकर्मक और सकर्मक दोनों क्रियाओं में होता है।
  4. सभी प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक होती है।

Q 8. कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. कर्तृवाच्य में क्रिया का लिंग/वचन कर्ता के अनुसार होते हैं।
  2. कर्मवाच्य सदैव सकर्मक क्रियाओं का ही होता है।
  3. भाववाच्य में क्रिया का संबंध कर्ता और कर्म से नहीं होता है।
  4. कर्मवाच्य में भी क्रिया का लिंग/वचन कर्ता के अनुसार ही होते है।

Q 9. इनमें से कौन-सा वाक्य भाववाच्य में नहीं है?

  1. बच्चे ने मिठाई खाई।
  2. दादी जी से चढ़ा नहीं जाता।
  3. वृद्धों से झुका नहीं जाता।
  4. बच्चे से मुस्कराया नहीं जाता।

Q 10. कौन-सा वाक्य कर्मवाच्य में है?

  1. वह पत्र लिख रहा है।
  2. वह प्रतिदिन पत्र लिखता है।
  3. वह पत्र अवश्य लिखता है।
  4. उसके द्वारा पत्र लिखा जाता है।