Quiz-1

Q 1. ’आजानुबाहु’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त होता है?

  1. लम्बे हाथ वाले के लिए
  2. जिसके हाथ छोटे होते हो
  3. जिसके हाथ घुटनों तक लम्बें हो
  4. जिसके हाथों में यश हो।

Q 2. ’शिवार्पण’ शब्द में कौन-सा समास है।

  1. बहुव्रीहि
  2. तत्पुरूष
  3. कर्मधारय
  4. अव्ययीभाव

Q 3. इनमें से किस सामासिक पद का विग्रह सही नहीं है?

  1. उत्तरोत्तर- उत्तर में उत्तर
  2. नीति निपुण- नीति में निपुण
  3. लघूत्तर - लघू है जो उत्तर
  4. विवाहेतर- विवाह से इतर

Q 4. किस शब्द में अव्ययी भाव समास नहीं है?

  1. आमरण
  2. यथासाध्य
  3. श्रमसाध्य
  4. आजन्म

Q 5. किस विकल्प में ’द्वन्द्व’ समास नहीं है?

  1. दालभात
  2. भूतप्रेत
  3. शुभाशुभ
  4. शुभागमन

Q 6. निम्न में ’कर्मधारय’ समास नहीं है?

  1. महात्मा
  2. कालासाँप
  3. गजानन
  4. नीलकमल

Q 7. करण तत्पुरूष समास नहीं है?

  1. मनमाना
  2. ईश्वरदत्त
  3. तुलसीकृत
  4. पदच्युत

Q 8. किस विकल्प में ’बहुव्रीहि’ समास है?

  1. पंचपात्र
  2. चतुरानन
  3. त्रिभुवन
  4. चतुर्युग

Q 9. ’समानाधिकरण’ तत्पुरूष समास के नाम से जाना जाता है।

  1. अव्ययीभाव
  2. कर्मधारय
  3. द्वन्द्व
  4. बहुव्रीहि

Q 10. ’रातोंरात’ शब्द का सही समास विग्रह है।

  1. रात और रात
  2. रात में रात
  3. रात ही रात
  4. रात से रात तक