FliQi added a post in Notes 5 years ago.

Hindi (Equal Word) समानार्थक शब्द

समानार्थक शब्द  : - हिन्दी मे कुछ शब्द ऐसे है जो मोटे रूप मे समान अर्थवाले से प्रतीत होते है किंतु उनमें अर्थ की इतनी सूक्ष्म भिन्नता होती है कि वे अलग-अलग सन्दर्भो मे प्रयुक्त होते है। ये पर्याय से लगते है पर अयोग की दृष्टि से अलग-अलग होते है, दूसरे शब्दों मे ऐसे शब्दों को अपूर्ण पर्याय भी कहा जा सकता है।


हिन्दी के कुछ प्रमुख समानार्थक शब्द इस प्रकार है


अज्ञात     -    जिसका ज्ञान न हो, पर जिसे ज्ञात किया जा सकता है
अज्ञेय     -     जिसे जाना ही न जा सके
अज्ञ/अज्ञानी    -     जिसको ज्ञान न हो।
अनभिज्ञ    -     जिसको अनुभव न हो।
मूर्ख      -    जिसको ज्ञान देने पर भी ज्ञान प्राप्त न हो 
अनुकंपा     -    किसी के दुख से दुखी होकर की जाने वाली कृपा
अनुग्रह     -    अपने से छोटों पर प्रसन्न होकर उनकी कुछ भलाई करना
अनुभव    -     कर्मेद्रियो द्वारा प्राप्त होने वाला ज्ञान
अनुभूति   -    अनुभव की तीव्रता से ज्ञानेंद्रियो द्वारा प्राप्त होने वाला आंतरिक ज्ञान
अनुशीलन   -    किसी अन्य द्वारा प्रस्तुत ज्ञान पर सूक्ष्म चिंतन-मनन करना
अध्ययन   -    किसी अन्य के द्वारा ज्ञान प्राप्त करना
अणु     -     परमाणुओ के विशिष्ट योग से बनने वाला पदार्थ का अंश
परमाणु    -    किसी तत्व के अणु का एक कण
असार    -    जिसमें न तो कभी सार था न अब है
निसार    -    जिसमें पहले सार था पर अब नहीं
अशक्त   -    जिसमें कभी शक्ति रही न हो
निश्शक्त   -     जिसमें कभी शक्ति रही हो पर अब न हो
अपराध    -     सामाजिक व राजकीय नियमों का उल्लंघन
पाप     -     नैतिकता का उल्लंघन
अभिमान     -     अपनी प्रतिष्ठा अधिक व दूसरो की प्रतिष्ठा कम समझना
अंहकार    -    अपने आप को झुठे ही बहुत अधिक समझना
गौरव     -     अपने उचित कार्य या गुण पर समुचित श्रेष्ठता का भाव
गर्व      -      रूप, यौवन , धन विद्या आदि के कारण अपने को दूसरे से बढकर समझने का भाव
अनुमोदन   -    किसी कार्यवाही या कथन पर सहमति
समर्थन    -    किसी के प्रस्ताव, विचार पर सहमति देना
स्वीकृति    -    किसी प्रस्ताव, प्राथना को उच्च अधिकारी द्वारा मंजूर किया जाना
संस्तुति   -   किसी के आवेदन, प्रार्थना को प्रदान की जाने वाली सहमति
अच्छाई   -  किसी व्यक्ति वस्तु मे गुण
भलाई     -    किसी व्यक्ति के हित का कार्य
अध्ययन   -   किसी संस्था का प्रधान
सभापति   -   किसी बैठक अथवा सभा का प्रधान
आपत्ति    -   अचानक, आया संकट जिसके निवारण का प्रयत्न किया जा सकता है
विपत्ति    -     भारी आपत्ति, प्राकृतिक आपदा जिससे बचने का सहज उपाय न हो
अनिवार्य    -    जिसका निवारण न किया जा सके
आवश्यक    -   जरूरी
अनुरोध   -    किसी कार्य को करने का निवेदन
प्रार्थना   -   अपने से बड़ो को किसी कार्य को करने का निवेदन
आग्रह   -   कार्य करवाने के लिए अधिकार भाव से, थोड़ी जिद्द के साथ निवेदन करना।
अस्त्र    -    फेंककर चलाए जाने वाले हथियार
शस्त्र    -   हाथ मे रखकर चलाए जाने वाले हथियार
अवस्था  -  जीवन, शरीर अथवा पदार्थ की कोई स्थिति
आयु     -    जीवन की पुरी अवधि
अनुराग   -   वस्तुओं के प्रति लगाव
स्नेह   -   बड़ो का छोटो के प्रति प्रेम
प्रणय   -   स्त्री और पुरूष के बीच का प्रेम

Rajasthan Police Constable Delhi Police RRC Group D